मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ में शामिल हुए। सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं मा. राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी एल संतोष जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ में सम्मिलित हुआ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उतर प्रदेश के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, मा. उपमुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी व श्री ब्रजेश पाठक जी, मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी एवं अन्य गणमान्यों की भी उपस्थिति रही। शक्ति केंद्र सुदृढ़ और बूथ मजबूत है तो विजय सुनिश्चित है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शक्ति केंद्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



