विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से आज यूएनजीए के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक मुलाकात करेंगी

0
102
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से आज यूएनजीए के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक मुलाकात करेंगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नेता प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सुश्री बेयरबॉक राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ आर्टिफि‍शियल इंटेलीजेंस के संचालन और विनियमन पर भी संवाद करेंगी। युक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरवॉक कल शाम दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here