मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी. के निमंत्रण पर 4-5 जनवरी 2024 को काठमांडू का दौरा करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, वहीं आज विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की 7वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल के काठमांडू पहुंचे। भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना 1987 में हुई थी और यह दोनों मंत्रियों को द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
बता दें कि, 4 जनवरी को ही भारतीय विदेश मंत्री नवनिर्मित 132 केवीए के तीन प्रसारण लाइन का उद्घाटन करेंगे। इनमें बिहार से लगी रक्सौल-परवानीपुर, कुशहा-कटैया और उत्तर प्रदेश के नौतनवा-मैनहवां ट्रांसमिशन लाइन शामिल हैं। यह ट्रांसमिशन लाइन भारत के सहयोग से निर्मित हुआ है। इसी तरह भारत सरकार के सहयोग से काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय में निर्मित केंद्रीय पुस्तकालय भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



