आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भगवान राम के स्वागत के लिए ‘जय श्री राम’ भजन साझा किया है, जिसे हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज दी है।
पीएम मोदी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए।
अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए… #ShriRamBhajan https://t.co/kDSO8SNzxW
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



