मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां वे करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। सीएम ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे दोपहर करीब 1:50 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर के प्रवास पर रहते हुए यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे यहां दोपहर को गौशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे ग्वालियर मेले का उद्घाटन करेंगे। डॉ. मोहन यादव शाम को कमिश्नर कार्यालय में कानून एवं व्यवस्था और इसके बाद विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा



