संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से हो रहा है शुरू

0
82
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से हो रहा है शुरू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। यह चरण अगले महीने की दो तारीख तक चलेगा। लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कांग्रेस के तीन सांसद मोहम्मद जावेद, के.सुरेश और मल्लु रवि यह प्रस्ताव रखेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यदि आज लोकसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है तो ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे और सदस्यों के साथ बैठेंगे। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर को भी आज लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देना है। राज्यसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here