मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने लोगों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए भारत जनजातीय महोत्सव 2026 को अगले महीने की 5 तारीख तक बढ़़ा दिया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने बताया कि इस निर्णय से जनजातीय कारीगरों, उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों की बाज़ार पहुंच और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्तारित कार्यक्रम के अंतर्गत ट्राइफेड कल वन-धन सम्मेलन का आयोजन करेगा। जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसमें सतत आजीविका, लघु वन उत्पादों का मूल्य वर्धन, बाज़ार संपर्क और जनजातीय उद्यमशीलता को सुदृढ़ बनाने पर आधारित पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



