सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ का किया शुभारंभ

0
81
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल' का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ का शुभारंभ किया और दिल्ली भर में 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ें और हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान दें।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नागरिक greendrive.delhivanmahotsav.in पर जाकर ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव’ के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसी पोर्टल पर नागरिक ‘एनवायरनमेंटल सेविअर’ (पर्यावरण रक्षक) के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। साथ ही नागरिक इस पोर्टल पर अपनी नज़दीकी सरकारी नर्सरी से निःशुल्क पौधे भी बुक कर सकते हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here