हरियाणा ‍: सवारियों से भरी निजी बस में लगी आग, नकदी और सामान जलकर खाक

0
127

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के रतिया रोड पर टोहाना से फतेहाबाद आ रही सवारियों से भरी निजी बस में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। मीडिया से मिली जानकारी की माने तो, आग लगते ही सवारियों ने बस से निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन लगभग सभी सवारियों का सामान जलकर राख हो गया। कई सवारियां ऐसी थी जो कि नरमा चुगाई करके आ रही थी और बिहार जाना था और उनकी नकदी बैग मे थी।

सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट आग बुझाने में लग गए। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फतेहाबाद से टोहाना रूट पर चलने वाली निजी बस आज टोहाना से कुलां, रतिया होते हुए फतेहाबाद आ रही थी। बस में 60 से ज्यादा सवारियां थी, क्योंकि आज रोडवेज की हड़ताल थी। फतेहाबाद में रतिया ओवरब्रिज के पास आकर बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद करीब एक किलोमीटर आगे एमएम कॉलेज के पास ही बस पहुंची थी कि बस में आग लग गई। जिस पर चालक ने तुरंत यहां बस रोकी और सवारियां नीचे उतरी। सवारियों को सिर्फ उतरने तक का ही समय मिला, इतने में बस बुरी तरह जलना शुरू हो गई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here