मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मानेसर में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति अपना ऋण चुकाने का संकल्प है। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर हरियाणा में हरियाली को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे लिए प्रकृति की रक्षा कोई आधुनिक विचार नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का मूल संस्कार है। हमारा लक्ष्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध हरियाणा का निर्माण करना है। आइए, हम सभी अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ, उसकी देखभाल का संकल्प लें और प्रकृति संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



