हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रदेशभर की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों के साथ बैठक की

0
88
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रदेशभर की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रदेशभर की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में हरियाणा को अग्रणी राज्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @cmohry

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here