हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय का किया शुभारंभ

0
89
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के ऐतिहासिक बैंटनी में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल एवं अन्य गणमान्य जन भी मौजूद रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट मेंसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि आधुनिक डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित यह संग्रहालय हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विरासत को संरक्षित कर विश्व पटल तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि शिमला के इतिहास में बैंटनी का विशेष महत्व रहा है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर स्थापित यह संग्रहालय हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी और दुनिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। डिजिटल संग्रहालय की प्रमुख विशेषताएँ यह है कि इसमें हाई-रेजोल्यूशन 3 डी स्कैनिंग, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, इंटरैक्टिव टाइमलाइन और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश है। इसमें हिमाचल की लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, आध्यात्मिक विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणादायक गाथाओं का सजीव एवं आकर्षक अनुभव है। साथ ही डिजिटल संग्रहालय अतीत और भविष्य के बीच सशक्त सेतु के रूप में ज्ञान, संस्कृति और विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने की पहल है।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here