होर्मूज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों के लिए अमेरिका प्रोजेक्‍ट फ्रीडम शुरू करेगा

0
81
होर्मूज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों के लिए अमेरिका प्रोजेक्‍ट फ्रीडम शुरू करेगा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होर्मूज जलडमरूमध्‍य में फंसे जहाजों के लिए अमरीका प्रोजेक्‍ट फ्रीडम शुरू करेगा। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस परियोजना से सैकडों जहाजों और लगभग बीस हजार नाविकों को सहायता मिलेगी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध से तटस्‍थ और असम्‍बद्ध देश प्रभावित हुए हैं और अमेरिका इन देशों के जहाजों को प्रतिबंधित जल क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में सहयोग करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमान के अनुसार इसके लिए मिसाइल नाशकों, 100 से अधिक विमानों और 15 हजार कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के साथ सख्‍ती से निपटा जाएगा। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मूज जलडमरूमध्‍य से जहाजों की आवाजाही को लगभग बंद कर रखा है। उधर, अमेरिका ने भी ईरानी बंदरगाहों की नौसेनिक नाकेबंदी कर दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here