मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। 30 जुलाई (गुरुवार) को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने शानदार करियर को विराम देने की घोषणा की। रहाणे आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान थे, लेकिन अब वे इस टी20 लीग में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। 38 साल के अजिंक्य रहाणे ने लिखा, “कैप नंबर 278, अब यहीं विराम। वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा,” और इस संदेश के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहाणे ने 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ T20I में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और लंबे समय से वे भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट था। जबकि उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2018 और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय 2016 में खेला था। अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 144 पारियों में 38.46 की औसत और 49.50 के स्ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए, जिसमें 26 अर्धशतक, 12 शतक शामिल है और उनका सर्वश्रेष्ठ 188 रन रहा। वनडे में 87 पारियों में 35.26 की औसत और 78.63 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 2962 रन बनाए, जिसमे 24 फिफ्टी और 3 सेंचुरी शामिल हैं। जबकि 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 113.29 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 375 रन बनाए। रहाणे ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम कि कप्तानी की है। उन्होंने 6 टेस्ट मैच में कप्तानी की, जिसमे से 4 में उन्हें जीत मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे। वनडे में 3 मैचों में कप्तानी की और सभी जीते जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2 मुकाबलों में उन्होंने टीम की कप्तानी की जिसमे उन्हें 1 में जीत और 1 में हार मिली।
News Source : Social Media
Image Source : X @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



