अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में 55 साल किए पूरे, शेयर की अपनी AI तस्‍वीरे

0
269

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 55 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एआई ने उन्हें खास तोहफा दिया, जिसकी तस्वीर बिग बी ने खुद भी अपने इंस्टा पर शेयर की है। मीडिया की माने तो,1969 में बिग बी ने सात हिंदुस्तानी के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा, और तब से उन्होंने स्क्रीन पर अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्‍स अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसे एआई ने बनाई है। एआई तकनीक से बनी इस तस्वीर में बिग बी का सिर कैमरे और फिल्म प्रोडक्शन मशीनों से भरा पड़ा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा है- ‘सिनेमा की इस शानदार दुनिया में 55 साल और एआई ने मुझे इसका ब्यौरा दिया है।’ बिग बी के इस पोस्ट पर  एक्ट्रेस मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स और फैंस ने रिएक्ट किया है और उन्हें हिंदी सिनेमा में शानदार 55 साल पूरे होने की बधाई दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि, अमिताभ ने आनंद, जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, दीवार और शोले जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरीं। उन्हें एंग्री यंग मैन का टैग भी दिया गया था। फिर 80 के दशक में उन्होंने अमर अकबर एंथोनी, डॉन, नमक हलाल, कुली, शराबी अभिमान, मजबूर, मिली, चुपके चुपके, कभी-कभी, सिलसिला, शहंशाह और अग्निपथ जैसी फिल्मों में अपने काम से और भी स्टारडम हासिल किया। 2000 के दशक में उन्हें बागबान, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम।।।, सरकार, पिंक और पीकू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया था। स्टार ने 2013 में हॉलीवुड फिल्म द ग्रेट गैट्सबी में भी काम किया है। अमिताभ अब साइंस-फिक्शन थ्रिलर कल्कि 2898 एडी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, इसमें कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here