मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने कल कहा कि वह ईरान के विरुद्ध अमेरिका-इजरायल युद्ध से उत्पन्न हुई आपूर्ति बाधा के कारण बढ़ी तेल की कीमतों में कम करने के लिए अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा। राइट कहा कि यह कल 32 राष्ट्रों की अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा 400 मिलियन बैरल तेल जारी किये जाने पर बनी सहमति का हिस्सा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने बताया कि तेल जारी करने का सिलसिला अगले सप्ताह से शुरू होगा। इस प्रक्रिया में लगभग 120 दिन लगेंगे। वैश्विक अर्थव्यवस्था के जोखिम को बढ़ाकर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि जब तक अमेरिका और इजरायल के हमले बंद नहीं होते वह खाड़ी से तेल की खेप को बाधित करता रहेगा। इस युद्ध ने विश्व भर के बाजारों को झकझोर दिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



