अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूरोपीय देशों पर प्रवासियों को प्रवेश देने का आरोप लगाया

0
87
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूरोपीय देशों पर प्रवासियों को प्रवेश देने का आरोप लगाया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आव्रजन को लेकर यूरोपीय देशों की आलोचना की है और  प्रवासियों को अपने यहां आने की अनुमति देने का आरोप लगाया है। फ्रांस में नॉर्मंडी लैंडिंग की वर्षगांठ के अवसर पर हेगसेथ ने कहा कि विभिन्न खतरनाक विचारधारा के लोग यूरोप के अलग-अलग तटों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आव्रजन की समस्‍या पर यूरोपीय देश कब कार्रवाई करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध प्रवासन पूरे यूरोप में एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन गया है और सख्त आव्रजन नीतियां अपनाने वाले दलों को जनमत सर्वेक्षणों में भरपूर समर्थन मिल रहा है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में आव्रजन प्रमुख है। जनवरी 2025 से अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने आव्रजन के सिलसिले हजारों गिरफ्तारियां की हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here