आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने PM मोदी से की मुलाकात

0
214
Source: @PMOIndia
Source: @PMOIndia

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आज सद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जगन मोहन रेड्डी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को तिरुपति बाला जी की मूर्ति भेंट की। दोनों के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और आंध्र प्रदेश के सीएम के बीच राज्यों से जुड़े मुद्दों पर बात भी हुई है।

बताते चले कि, इसके अलावा जगन मोहन रेड्डी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के वित्तीय मुद्दों पर केंद्र से सहायता प्राप्त करने के लिए माना जा रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि जगन मोहन रेड्डी की यह दिल्ली यात्रा तब हुई है जब कुछ दिन पहले ही तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद टीडीपी और भाजपा के बीच करीबी बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here