मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 और गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे गुजरात टाइटंस ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी गुजरात टाइटंस ने जीता था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



