मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- एबी पीएम-जेएवाई को लागू करने वाला 36वां राज्य बनने जा रहा है। यह विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में एबी पीएम-जेएवाई लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कदम देश के सभी नागरिकों के लिए समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाकर राज्य के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



