उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचाने की जद्दोजहद तेज है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनल हादसे का जायजा लेने के लिए सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिलक्यारा सुरंग में हुए भूमि धंसाव का स्थलीय निरीक्षण किया। मीडिया की माने तो, सीएम धामी कल से चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने सिलक्यारा पहुंचे हैं। दिवाली के दिन रविवार को उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन के चलते सुरंग का एक हिस्सा धंस गया था। जिसमें 40 मजदूर फंस गए।
सूत्रों से प्राप्त जानाकरी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “सभी विशेषज्ञ एजेंसियां श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने का काम कर रही हैं। इस समय हमारी प्राथमिकता है कि सभी 40 श्रमिकों को बाहर निकाला जाए। हम उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अच्छी बात ये है कि उनसे (श्रमिकों से) संपर्क स्थापित हो गया है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



