मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की और जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने आगे बताया कि साथ ही जिन अधिकारियों की सीएम हेल्पलाइन पर कार्यवाही शून्य प्रतिशत है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न जनपदों के शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। सीएम धामी ने बताया कि जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका था, उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से मिली सहायता एवं प्रदेश सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, भूमि संबंधी विवादों के शीघ्र निस्तारण, सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्रथम माह से ही पेंशन उपलब्ध कराने तथा जनसुविधाओं से जुड़े नवाचारों की विस्तृत जानकारी निर्धारित समय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



