मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर है, जहां मरम्मत के लिए रोड किनारे खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस ठोकर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बस में खराबी आने पर हाई-वे पर उसकी मरम्मत की जा रही थी। कुछ यात्री बस के अंदर बैठे थे जबकि कुछ बाहर घूम रहे थे। अचानक पीछे से आई कंटेनर ट्रक की टक्कर के बाद बस लगभग 200 मीटर तक घिसटती चली गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई प्रतीत होती है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



