नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज यूपी में 5 जिलों में छापेमारी की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली में सर्च ऑपरेशन किया। वाराणसी में BHU के छात्र संगठन कार्यालय में टीम भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय को कब्जे में लेकर दस्तावेज खंगाल रही है। संगठन के सदस्यों की संदिग्ध गतिविधियों का NIA को इनपुट मिला है।
मीडिया की माने तो, NIA के साथ पुलिस और अन्य अधिकारी कैंपस में मौजूद है। NIA सूत्रों के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले में यह छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, NIA को नक्सल एक्टिविटी में भगत सिंह छात्र मोर्चा की संलिप्तता का इनपुट मिला। इसके बाद टीम के सदस्यों ने वाराणसी में संगठन की सक्रियता, सदस्यों की गतिविधियां जानी। मंगलवार को टीम महामानपुरी कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय पहुंची और छापेमारी करते हुए दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी। NIA के साथ लोकल पुलिस भी है। टीम ने कॉलोनी और संगठन कार्यकर्ताओं के घर को सील कर दिया। छात्र संगठन से जुड़ी दो युवतियों से पूछताछ के बाद तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



