मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फतेहपुर, जालौन और आगरा में 2,105 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज फतेहपुर, जालौन और आगरा के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में ₹2,105 करोड़ से अधिक लागत की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, किट एवं चेक का वितरण किया जाएगा। जनकल्याण और विकास का यह संगम ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



