मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने कहा, “पूर्ण विश्वास है कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख केंद्र बनने के साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। एस्ट्रोमेडिक्स परिवार के प्रति शुभकामनाएं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्याला, यूपी सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



