मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित परिवारों को भूमि एवं नागरिकता प्रमाण-पत्र तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम योगी ने पीलीभीत जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को बधाई भी दी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



