सलमान खान के बहनोई और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा पिछले लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘रुस्लान’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें आयुष की जोड़ी सुश्री मिश्रा के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इस फिल्म के जरिए सुश्री अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, अब आयुष ने ‘रुस्लान’ का नया पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।
‘रुस्लान’ का ट्रेलर 5 अप्रैल (कल) को जारी किया जाएगा। आयुष ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘अब होगा असली हंगामा ‘रुस्लान’ और गैंग तैयार है। बता दें कि, ट्रेलर कल रिलीज होगा।’ करण ललित बुटानी ने ‘रुस्लान’ का निर्देशन किया है तो वहीं राधामोहन फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



