मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को यूएई के शारजाह स्थित सस्टेनेबिलिटी और वेस्ट मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन बीईईएएच ग्रुप के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान सीएम यादव ने ग्रुप सीईओ एवं वाइस-चेयरमैन खालिद अल हुरैमल के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, सर्कुलर इकोनॉमी एवं वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश और तकनीकी साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बायो-सीएनजी और जीरो-वेस्ट लैंडफिल प्रोजेक्ट में कंपनी से सहयोग प्राप्त करने को लेकर भी बातचीत हुई। सीएम यादव ने इस अवसर पर इंडस्ट्रियल वेस्ट, सीवेज वेस्ट, वेस्ट री-प्रोसेसिंग एवं इनर्ट मटेरियल के ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण किया और अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बीईईएएच ग्रुप सीईओ एवं वाइस-चेयरमैन खालिद अल हुरैमल को जीआईएस 2027 के लिए आमंत्रित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



