मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च-2023 के 17वें संस्करण के शीर्ष 5 विजेताओं को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के पठानी सामंत तारामंडल में सम्मानित किया। ओडिशा सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित पीएसपी के सहयोग से टाटा स्टील द्वारा आयोजित, याट्स के इस संस्करण में राज्य के 30 जिलों के 80,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
मीडिया की माने तो, इस अवसर पर सीएम नवीन पटनायक ने कहा, ‘फाइनल के लिए चुने गए जिला टॉपर्स और शीर्ष 20 विजेताओं को मेरी ओर से बधाई। मुझे खुशी है कि हमारे राज्य के 30 जिलों से 80 हजार से अधिक छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस अनूठे कार्यक्रम को साल दर साल सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए टाटा स्टील और पठानी सामंत तारामंडल को ढेरो बधाई। मैं इस कार्यक्रम को इसके भविष्य के संस्करणों के लिए शुभकामनाएं देता हूं’।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



