कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र ने पूर्व CM बसवराज बोम्मई से की मुलाकात

0
114

कर्नाटक भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने आज पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद व सहयोग मांगा। मीडिया की माने तो, मुलाकात के बाद बैठक में विजयेंद्र ने कहा कि, उन्होंने पूर्व CM बोम्मई से उनका मार्गदर्शन मांगा। उन्होंने कहा, बोम्मई खुश थे कि आलाकमान ने अच्छा फैसला लिया और यह भी कहा कि इससे पार्टी को बड़ा बढ़ावा मिला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजयेंद्र ने कहा कि बोम्मई ने पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्यव्यापी दौरे करने का भी सुझाव दिया। बोम्मई ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र मेरे आवास पर आए थे और मुझे दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी संगठन पर भी चर्चा की।उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वह अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी को मजबूत करें।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here