मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में लंच के बाद छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय यानी सीएसजेएमयू से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी सीएसए पहुंचने में देरी होने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नाराज हो गईं। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पांच मिनट के रास्ते में 25 मिनट कैसे लग गए और किसने रूट तय किया। इसके बाद उन्होंने डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार और एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री को तलब कर लिया।
आप को बता दे , अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि रूट नहीं बदला गया था, बल्कि सड़क पर जलभराव होने की वजह से वाहन धीरे चलाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे रास्ते पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए उस मार्ग का उपयोग नहीं किया गया। एसीपी स्वरूप नगर ने कहा कि राज्यपाल को निर्धारित रूट से ही लाया और ले जाया गया था। एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार के अनुसार भी निर्धारित रूट पर जलभराव होने के कारण वाहन धीमी गति से चले और इसी वजह से समय अधिक लगा।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



