वियतनाम: फू क्वोक द्वीप के पास नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

0
124

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट तकनीकी खराबी के कारण पलट गई। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 18 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। नाव में 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे।

आप को बता दे , हादसे के बाद आंध्र प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है और राज्य के संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। भारतीय दूतावास ने राहत और बचाव के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है तथा हॉटलाइन नंबर जारी किए हैं। बचाव अभियान में स्थानीय एजेंसियों के साथ नौसेना और तटरक्षक बल भी सहयोग कर रहे हैं।

Image source: social media
News Source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here