मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस महेंद्रगिरि को शामिल किया। नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम को रक्षा मंत्री ने देश और नौसेना के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना यह आधुनिक युद्धपोत आत्मनिर्भर भारत के सपने और घरेलू रक्षा उद्योगों की ताकत का बड़ा प्रमाण है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने किया है।
आप को बता दे , आईएनएस महेंद्रगिरि में उन्नत स्टील्थ विशेषताएं, रडार से बचने की क्षमता और उच्च स्तर का स्वचालन शामिल है। यह हवा, सतह और पानी के अंदर होने वाले हमलों का मुकाबला करने के लिए आधुनिक स्वदेशी हथियारों, सेंसरों और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों से लैस है। यह समुद्री सुरक्षा अभियानों, खोज और बचाव कार्यों, मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में भी सक्षम है। इस पोत का नाम पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है और यह भारतीय नौसेना में इस नाम का पहला युद्धपोत है। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है तथा इसके निर्माण में एमएसएमई सहित कई भारतीय उद्योगों की अहम भूमिका रही है। इसका आदर्श वाक्य शक्तिशाली, भव्य, अतुलनीय है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेगा।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



