मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गोवा की राजधानी पणजी में गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, केंद्रीय गृह सचिव, गोवा के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर के सम्मान से नवाजा गया। इस फोर्स ने हिम्मत और लगन के साथ राज्य की एक सुरक्षित ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान बनाए रखी है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और ‘न्याय संहिताओं’ को लागू करने में मिसाल कायम करते हुए, इसने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भी एक ऊंचा मानक स्थापित किया है। इस शानदार मौके पर गोवा पुलिस और गोवा के लोगों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



