हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

0
78
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने बताया कि हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 लाख टैबलेट और डेटा सिम की खरीद को मंजूरी एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारा प्रयास है कि हरियाणा के हमारे बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन समय पर मिलें और तकनीक उनके सीखने का माध्यम बने। कल सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “हमारे विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने में आज का ये निर्णय अहम भूमिका निभाएगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here