हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

0
76
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म तथा भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना शीघ्र निर्धारित करने के निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि शिक्षकों का ड्रेस कोड 1 अक्टूबर से लागू होगा। बैठक में राज्य संचालित सीबीएसई स्कूलों के ‘लोगो’ को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अनुशासन व समय की पाबंदी के लिए दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। रिक्त पद प्राथमिकता से भरे जाएंगे, ताकि स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here