मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को नया रूप देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा है कि जहां एआई स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने में अपार अवसर प्रदान करता है, वहीं इसे ठोस नियमों, गहन शोध और नैतिक निगरानी द्वारा सही दिशा दी जानी चाहिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने एक दशक से भी पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2015 में ‘डिजिटल इंडिया’ पहल की शुरुआत करके एक मज़बूत डिजिटल नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारत को एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलना था, ताकि भारत को एआई सहित भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार किया जा सके।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



