मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को नई दिल्ली में बोइंग कंपनी के वैश्विक लोक नीति और व्यावसायिक रणनीति के कार्यकारी उपाध्यक्ष जेफ शॉकी से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने विमानन और अंतरिक्ष निर्माण क्षेत्र में भारत-अमेरिकी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बैठक में रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल के अवसरों को विकसित करने तथा कौशल, सप्लाई चेन, नवाचार और एक भरोसेमंद वैश्विक विनिर्माण और इंजीनियरिंग केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



