मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने मेघवाल का स्वागत और सम्मान किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय उपस्थित थे। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने मीडिया से कहा कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो। जिस प्रकार योग, स्पेस, आयुर्वेद में अब तक भारत का नाम गौरवाविंत हुआ है, ऐसे ही भारत का नाम बढ़ता रहे बाबा महाकाल से ऐसी मंगल कामना की है।
ॐ महाकाल महाकाय महाकाल जगत्पत।
महाकाल महायोगिन महाकाल नमोस्तुते।।आज उज्जैन में भगवान श्री महाकाल का दर्शन एवं पूजन कर देशवासियों के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।
देवाधिदेव महादेव की कृपा सदैव चराचर जगत पर बनी रहे यही कामना है। हर-हर महादेव! pic.twitter.com/ph2ov2zeI0
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) March 2, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



