मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल बैंकिंग (सीआईबी) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन यान जेरार्डिन से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यान जेरार्डिन ने कहा कि ग्लोबल फंड्स ने भारत में एक भरोसेमंद निवेश डेस्टिनेशन के तौर पर दिलचस्पी दिखाई है और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) में भारत की मजबूती की तारीफ की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें बताया कि सरकार ने ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में आगे बढ़ते हुए बैंकिंग सेक्टर के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने समिति के लिए उनसे उनके विचार और सुझाव मांगे और उन्हें बताया कि भारत अपने बैंकिंग सेक्टर को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर रहा है, जिसमें डीपीआई और अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम की डिलीवरी पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



