केरलम : त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत की खबर, पीएम मोदी ने जताया दुख

0
106
केरलम : त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत की खबर, पीएम मोदी ने जताया दुख

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केरलम में मध्य त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जिला कलेक्टर शिखा सुरेंद्रन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद शवों के विस्तृत सत्यापन से मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जाएगा। घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस शेड में हुई जहां आगामी त्रिशूर पूरम से पहले एक मंदिर के देवस्वम के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने और किसी भी संभावित चूक की जांच के लिए राजस्व मंडल अधिकारी स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे इस दुर्घटना से बेहद दु:खी हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here