कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : बॉक्सिंग में भारत को मिले और 5 गोल्ड एवं 3 सिल्वर, इन बॉक्सरों ने जीते मेडल

0
85
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : बॉक्सिंग में भारत को मिले और 5 गोल्ड एवं 3 सिल्वर, इन बॉक्सरों ने जीते मेडल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दसवें दिन, शनिवार को भारतीय बॉक्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 10 पदक अपने नाम किए। इसमें सात गोल्ड मेडल और तीन सिल्वर मेडल शामिल हैं। कल प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया के गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय बॉक्सिंग टीम ने और आठ मेडल अपने नाम किए। इसमें पांच गोल्ड मेडल और तीन सिल्वर मेडल शामिल हैं जिसके चलते भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल जीते। महिला वर्ग में साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। पुरुषों में सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं, लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि और नरेंद्र बेरवाल को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 से हराया। सचिन सिवाच ने 60 किलोग्राम फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नडेवेलो को 3-2 से मात दी। अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम में इंग्लैंड की कैंथले रीड को 5-0 से हराया। प्रिया घंघास ने 60 किलोग्राम फाइनल में कड़े मुकाबले में 4-1 से जीत दर्ज की। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम फाइनल में 5-0 से एकमत निर्णय से जीत हासिल की। सिल्वर मेडल विजेताओं में लवलीना बोरगोहेन 70 किलोग्राम में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से 1-4 से हार गईं। वे ओलंपिक पदक विजेता हैं और इस बार गोल्ड की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, पर फाइनल में उपविजेता रहीं। वही जादुमणि ने अपने से लंबे ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी डिक्सन के खिलाफ पहला राउंड 3-2 से जीता, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में डिक्सन ने वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। नरेंद्र बेरवाल को पुरुषों के 90+ किलोग्राम फाइनल में इंग्लैंड के डेमर थॉमस ने 5-0 से हराया।

News Source : Social Media

Image Source : X @WeAreTeamIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here