मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एफ57 श्रेणी शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीता। सोमवार देर रात हुई प्रतियोगिता में उन्होंने 9.61 मीटर की दूरी पर शॉटपुट फेंककर यह उपलब्धि दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहने वाली एथलीट ने 8.36 मीटर का शॉट पुट फेंका। शर्मिला पिछले तीन महीनों से बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण संस्थान में प्रशिक्षण ले रही थीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शर्मिला धनखड़ को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दीं है। पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ग्लासगो में इतिहास रचा गया है! शर्मिला को महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में बेहद खास गोल्ड मेडल जीतने और सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के लिए बधाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स गोल्ड का दो दशक लंबा इंतजार खत्म हो गया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @Glasgow_2026
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



