मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर के तिलवारा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 22.57 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित 96 आरक्षक आवास, 3.21 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित नवीन संभागीय पुलिस कार्यालय एवं 2.80 करोड़ रूपए की लागत से तिलवारा पुलिस स्टेशन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह आधुनिक अधोसंरचना पुलिस बल की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को अधिक प्रभावी एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था और आधुनिक पुलिस अधोसंरचना के विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



