मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डाक पार्सल की आड़ में डोडा पोस्त की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर डोडा-पोस्त की खेप को बरामद किया है। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के विवेक विहार थाना पुलिस ने की। मीडिया में आई खबर के अनुसार, पुलिस ने ट्रक से करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त सहित 8 किलो अफीम का दूध भी बरामद किया है। बरामद डोडा पोस्त और अफीम की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।
मीडिया की माने तो, पुलिस ने बताया कि विवेक विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 क्विंटल डोडा सहित 8 किलो अवैध अफीम बरामद किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया कि ट्रक पाली से मोगडा घुमटी होते हुए सालावास की तरफ जाने की सूचना मिली थी। इसको लेकर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



