डी.पी.आई.आई.टी. ने चैंबर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

0
97
डी.पी.आई.आई.टी. ने चैंबर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग-डी.पी.आई.आई.टी. ने भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और नवाचार-आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए चैंबर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य स्टार्टअप्स, कॉर्पोरेट्स, निवेशकों और वैश्विक हितधारकों के बीच जुड़ाव को बढ़ाना, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संपर्क और सीमा पार सहयोग को सुगम बनाना है। मंत्रालय ने कहा कि यह सहयोग राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुरूप पहलों के माध्यम से स्टार्टअप को समर्थन और कौशल विकास, स्वास्थ्य, कृषि और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here