तमिलनाडु : तिरुवल्लूर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, एक की मौत और 7 के घायल होने की खबर

0
89
Fire
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार को गुमिडिपुंडी एसआईपीसीओटी इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की एक प्राइवेट मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में बड़े बॉयलर के फटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। तिरुवल्लूर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले रवि रंजन के तौर पर हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल कर्मचारियों में बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह शामिल हैं, जिन्हें गुमिडिपुंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के ही रहने वाले तीन अन्य कर्मचारियों राजा बाबू, रणवीर कुमार और फ्रेंड्स कुमार को चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और गुमिडिपुंडी तथा चिप्पाडाई फायर स्टेशन की दो फायर व रेस्क्यू टीमों ने लगभग दो घंटे तक राहत व अग्निशमन कार्य किए। गुमिडिपुंडी के डीएसपी ससीथरन के नेतृत्व में सर्च और रेस्क्यू जारी है। अधिकारी मलबे के नीचे और लोग फंसे होने का संदेह जता रहे हैं और प्रभावितों की संख्या तथा बॉयलर फटने के कारण और घायलों की स्थिति पर और जानकारी का इंतजार है।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here