मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्पेन के दौरे के दौरान सोमवार को स्पेन के उद्योग और पर्यटन मंत्री जॉर्डी हेरेउ के साथ सार्थक चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “हमने व्यापार, निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन, पर्यटन और भविष्य के लिए तैयार अन्य क्षेत्रों में भारत-स्पेन सहयोग को मजबूत करने के नए मौकों पर चर्चा की। ये क्षेत्र विकास, प्रतिस्पर्धा और रोजगार पैदा करने में मदद करते हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने भारत-ईयू एफटीए पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए औद्योगिक साझेदारी को मज़बूत करने, मजबूत सप्लाई चेन बनाने और आर्थिक सहयोग को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



