मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज (14 जुलाई) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टी20 सीरीज में भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वनडे फॉर्मेट में टीम अलग दिखती है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिससे यह सेटअप टी20 टीम से काफी भिन्न नजर आता है। पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग-11 : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार।
पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



